Eye Flu symptoms Eye Flu Treatment

भारत में Eye Flu का खतरा बढ़ा,जानिए लक्षण और बचाव

Eye Flu in India: भारत में Eye Flu ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। दिन प्रतिदिन Eye Flu के केस भारत में बढ़ते जा रहे हैं। भारत के लगभग सभी राज्यों में Eye Flu के केस मिलने से हड़कंप मच गया है।Eye Flu बच्चों की आंखों पर ज्यादा असर डाल रहा है। हमारे डॉक्टर का कहना है कि भारत में आई फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है जिसके प्रति हमें सचेत रहना होगा नहीं तो यह एक बड़ी बीमारी बन कर सामने आ सकता है और हर दूसरा व्यक्ति आंखों की इस बीमारी से ग्रसित हो सकता है। आइए जानते हैं इस आई फ्लू के बारे में हमारे डॉक्टर्स की क्या राय है?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Eye Flu symptoms
Eye Flu Treatment

Eye Flu symptoms। आई फ्लू के लक्षण

  • हमारा देश अभी बाढ़ बारिश आदि समस्याओं से जूझ ही रहा था कि एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है। आई फ्लू नामक वायरल हमारे देश में बहुत तेजी के साथ खेल रहा है। डॉक्टर्स के अनुसार आई फ्लू के लक्षण की पहचान निम्नलिखित लक्षण से की जा सकती है.

Eye Flu symptoms

  • यदि आंखों में जलन होना शुरू हो जाता है तो यह आई फ्लू के लक्षण हो सकते हैं इसलिए आंखों में जलन होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह से ट्रीटमेंट कराएं।
  • आंखों में दर्द होना भी आई फ्लू का एक मुख्य लक्षण है। यदि आंख की आंखों में भी अचानक दर्द हो रहा है तो यह आई फ्लू के लक्षण हो सकते हैं।
  • यदि आपकी आंखों में खुजली हो रही है तो तुरंत अपने डॉक्टर की सहायता से अपनी आंखों का इलाज कराएं क्योंकि आंखों में खुजली होना भी आई फ्लू का मुख्य लक्षण है।
  • आई फ्लू का एक और मुख्य लक्षण जो ज्यादातर सभी रोगियों में पाया गया है वह है कि इस आई फ्लू के कारण लोगों की आंखें अत्यधिक लाल हो जाती है जिससे आंखों में जलन होने लगती है या दर्द होने लगता है।

यदि आपको भी इस तरह की कोई भी समस्या अपनी आंखों में महसूस हो रही है तो यह आई फ्लू के लक्षण हो सकते हैं।

आई फ्लू (Eye flu) कैसे होता है?

अक्सर लोगों से यह बात सुनने में आ रही है कि आई फ्लू संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने पर देखने वालों की आंखें भी संक्रमित हो सकती हैं। परंतु हमारे एक्सपर्ट के अनुसार यह बात साफ कर दी गई है कि आई फ्लू संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने से नहीं फैलता बल्कि छूने से फैलता है।

यदि कोई आई फ्लू से संक्रमित व्यक्ति है और उसने अपनी आंखों पर हाथ लगाया है तो यह संक्रमण उसके हाथों पर चिपक जाता है तथा जब वह व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति से हाथ मिलाए गाया हाथ लगाएगा तो आई फ्लू नामक संक्रमण उस दूसरे व्यक्ति तक पहुंच जाएगा। यह बात बिल्कुल गलत है कि आई फ्लू आंखों में देखने से फैलता है

Eye Flu Treatment । आई फ्लू का इलाज

हमारे डॉक्टर्स ने आई फ्लू संक्रमण को देखते हुए हमारे देश की जनता के लिए कुछ तरीके बताए हैं यदि हम उन तरीकों को अपनाते हैं तो हम Eye Flu से बच सकते हैं। आइए जानते हैं हमारे डॉक्टर द्वारा आई फ्लू से बचने के लिए बताए गए कुछ उपाय….

Eye Flu Treatment

  1. एक्सपर्ट की सलाह यह है कि जो व्यक्ति आई फ्लू से संक्रमित है उस व्यक्ति को काले चश्मे का प्रयोग करना चाहिए जिससे आंखों में जलन से निजात मिलेगी।
  2. यदि आपकी आंखों में आई फ्लू संक्रमण के कारण जलन हो रही है तो आप अपनी आंखों की ठंडी सिखाई भी कर सकते हैं जिससे आंखों को आराम मिलेगा।
  3. यदि आपको भी अपनी आंखों में आई फ्लू के लक्षण नजर आ रहे हैं तो आप तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज कराएं लापरवाही ना बरतें।

आई फ्लू से कैसे बचें?

हमारे डॉक्टर और एक्सपर्ट का कहना है कि आई फ्लू से बचाव के लिए यदि हम कुछ जरूरी बातें को अच्छे से समझ लेते हैं तो आई फ्लू से बचाव में काफी हद तक निजात मिलेगी। जैसे आई फ्लू संक्रमित व्यक्ति को छूने से बचें। घर में टूथब्रश, तोलिया, साबुन आदि शेयर करने से बचें। आंखों को नियमित रूप से धोते रहें जिससे आंखों में कीचड़ जमा नहीं हो पाएगा और ना ही आंखों में जलन होगी। घर से बाहर निकलने पर आंखों पर चश्मा लगा कर बाहर निकले।

Eye flu Treatment at home । घर पर आई फ्लू का इलाज कैसे करें?

देश के ज्यादातर राज्यों में आई फ्लू ने अपने पैर पसार लिए हैं। जिसका संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ता चला जा रहा है हमारे एक्सपर्ट की सहायता से हम आपको बताते हैं कि आई फ्लू से बचने के लिए घरेलू उपाय क्या है?

  1. शहद को पुराने समय से एंटीबायोटिक के तौर पर प्रयोग किया जाता है। आई फ्लू संक्रमित व्यक्ति यदि एक गिलास ठंडे पानी में एक या दो चम्मच शहद डालकर उसे अच्छे से मिलाकर उस पानी से अपनी आंखों को धुले तो आंखों को काफी हद तक फायदा होगा।
  2. हमारे एक्सपर्ट बताते हैं कि गुलाब जल की सहायता से भी आई फ्लू को ठीक किया जा सकता है। गुलाब जल की तासीर को ठंडा माना जाता है जबकि आई फ्लू संक्रमित व्यक्ति की आंखों में काफी जलन होती है। जिससे यह सलाह दी जाती है कि आंखों में रात को सोते समय गुलाब जल का प्रयोग करने से आई फ्लू से निजात मिल सकती है।
  3. अपनी आंखों को समय-समय पर ठंडे पानी से धुलते रहे। जिससे आंखों में गंदगी जमा नहीं हो पाएगी।
  4. यदि आपको भी आई फ्लू संक्रमण के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो आप अपने घर पर आलू के पतले पतले टुकड़े काटकर कुछ समय के लिए अपनी आंखों पर रखकर आराम कर सकते हैं जिससे आंखों को ठंडक महसूस होगी और आई फ्लू का खतरा कम हो जाएगा।

दोस्तों यह जानकारी हमारे डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर आपको दी गई है यदि आप भी इन नियमों का पालन करते हैं तो कुछ हद तक आई फ्लू से बचाव किया जा सकता है। यदि आपको आई फूलों के कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें और अपना इलाज कराएं।

Similar Posts